फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Home Guards opened front against Pihani Inspector

hardoi news, पिहानी इंस्पेक्टर के विरोध में होमगार्डों ने खोला मोर्चा

Tue, 05 Jul 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Home Guards opened front against Pihani Inspector
फोटो-24-पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर बाहर निकलते होमगार्ड - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी इंस्पेक्टर के विरोध में होमगार्डों ने मोर्चा खोल दिया है। तीन दर्जन से ज्यादा होमगार्ड ने मंगलवार को एसपी कार्यालय आकर इंस्पेक्टर की शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि थाना प्रभारी वेनी माधव त्रिपाठी होमगार्डों से अभद्रता करते हैं, अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें बेइज्जत करते हैं। होमगार्ड ने थाना प्रभारी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में एएसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि होमगार्ड हरपाल की ड्यूटी आर्यावर्त बैंक पिहानी शाखा पर लगी थी। ड्यूटी के समय थाना प्रभारी पहुंचे और उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गाली देने से मना करने पर इंस्पेक्टर ने उसे मारने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि आर्यावर्त बैंक की शाखा टंडौर में तैनात होमगार्ड भगवत सहाय और पीतांबर यादव के अलावा पिहानी के करावां तिराहे पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड सुरेश चंद्र पांडेय के साथ भी उन्होंने अभद्रता की है।

ज्ञापन देने वालों में हरिपाल, भगवंत सहाय, पीतांबर, जलील अहमद, मेवाराम, राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, प्रताप सिंह, नन्हेंलाल, रवींद्र सिंह, गंगाराम समेत करीब तीन दर्जन होमगार्ड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed