{"_id":"62336f925642fc41b542dd4c","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6862111119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से बाइक टकराई, ट्रेनी महिला सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से बाइक टकराई, ट्रेनी महिला सिपाही की मौत
विज्ञापन
फोटो-13- ट्रेनी आरक्षी उपासना फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। जिले में अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वालों में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही भी शामिल है। हादसे में महिला सिपाही घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरपालपुर कस्बा निवासी उपासना (23) अक्तूबर 2021 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। वह मुुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रही थी। गुरुवार की सुबह वह होली की छुट्टी लेकर मुरादाबाद से घर आ रही थी। देर रात हरदोई स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पिता श्याम सिंह के साथ बाइक से घर जा रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी मार्ग पर शाहबुद्दीपुर के पास बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उपासना की गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपासना की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रशिक्षु महिला सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
संडीला संवाद के मुताबिक लखनऊ के आलमखेड़ा निवासी लक्ष्मी (40) बुधवार की शाम घर से संडीला स्थित एक आश्रम पर सत्संग सुनने साइकिल से आ रही थी।
संडीला कस्बा मेें लखनऊ-हरदोई मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मी सड़क पर गिरी और वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के पास मिली गैस एजेंसी की पर्ची व टूटे मोबाइल का सिम मिला। सिम में फीड नंबरों के जरिए परिजनों को सूचना दी। गुरुवार को सुबह परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने लक्ष्मी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-14- रोती बिलखती मृतका उपासना की परिजन महिलाएं- फोटो : HARDOI