{"_id":"61b250da95eb885b7049e632","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6686892166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में उठाएंगे सूबे की सभी समस्याएं : राम गोविंद चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में उठाएंगे सूबे की सभी समस्याएं : राम गोविंद चौधरी
फोटो-45-सपा नेता अनिल सिंह वीरू के आवास पर रामगोविंद चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। बरेली से लखनऊ जाते समय विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शहर के डीएम चौराहा के निकट सपा नेता अनिल सिंह वीरू के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। इस दौरान सपा नेता ने कहा कि जनभावनाएं अखिलेश यादव के साथ हैं। इसलिए अगले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्या से लेकर महंगाई तक पर जनता परेशान है। स्थानीय नेताओं ने उन्हें जनपद के आठों विधानसभा क्षेत्रों की जनभावनाएं बताने का दावा किया। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा जाएगा। इस दौरान मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता, सुशील यादव, हरिनाम यादव, अभय प्रताप सिंह, नीरज अवस्थी, मोहम्मद सईद, शिव प्रताप सिंह, राज कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।