{"_id":"61b24bfc659aaa04f0273261","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp668680774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के निरीक्षण में 223 में उपस्थित मिले सिर्फ 68 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के निरीक्षण में 223 में उपस्थित मिले सिर्फ 68 बच्चे
फोटो-24- स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से जानाकरी लेतीं सीडीओ आकांक
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरपालपुर। सीडीओ आकांक्षा राना ने गुरुवार को ककरा गाव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम मिली। कायाकल्प योजना के काम भी संतोष जनक नहीं पाए गए। इस पर सीडीओ ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सीडीओ ने परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हरपालपुर के ग्राम ककरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची सीडीओ को विद्यालय में पंजीकृत 223 बच्चों में से मात्र 68 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक लल्लू सिंह ने बताया कि विद्यालय के 28 बच्चे खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जिला मुख्यालय गए हुए हैं। इस पर सीडीओ ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मिड-डे-मील की गुणवत्ता व विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था समेत कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान कायाकल्प योजना का काम संतोषजनक न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
सीडीओ ने विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आंगनबाड़ी कर्मचारी राम किशोरी, संतोष व बीना आदि मौजूद मिली, जबकि एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। सीडीओ ने अभिलेख देखे व व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।