फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

बालिकाओं की शिक्षा पर दें जोर, बनें स्वावलंबी: जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 21 Aug 2021 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-1-विकास भवन में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान किरन को सम्मानित करतीं जिला पंचाय? - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश में बालिकाओं को जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई व विवाह के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। आज देश में महिलाएं व बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तृतीय चरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं सशक्त बनें और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति के तृतीय चरण में जिले की 1306 ग्राम पंचायतों, 19 ब्लाक, नगर निकायों एवं समस्त थानों के माध्यम से कार्यक्रम चलाया जाएगा और विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्य योजना बनाकर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक कर स्वावलंबी एवं सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति को स्वयं पहचाने और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए समय अवश्य निकालकर उन्हें शिक्षित बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद में पुलिस, अजीविका मिशन, राजस्व आदि विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र, उपायुक्त आजीविका मिशन विपिन कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed