फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

गुमटी दुकानदार का झाड़ियों में मिला शव

Fri, 13 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
माधौगंज। कुरसठ चौकी क्षेत्र में गुमटी दुकानदार का शव शुक्रवार की शाम गांव से 100 कदम दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके फेफड़े के पास जले का निशान था। शव पड़े होने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जहर खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

कुरसठ चौकी क्षेत्र के ग्राम लखाही निवासी नीरज (26) गांव में परचून की गुमटी चलाता था। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल लेकर घर से निकला था। देर शाम गांव से 100 कदम दूरी पर स्थित तालाब के निकट झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी थी। उधर से गुजरे चरवाहों ने शव पड़ा देखा। चरवाहों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के फेफड़े के पास की चमड़ी जली हुई थी। जबकि घटना में परिजन कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन

मां सावित्री ने बताया कि नीरज अविवाहित था। वह दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed