{"_id":"6107f09e8ebc3e845b08d085","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6438063183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय भोले... के जयघोष के साथ की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय भोले... के जयघोष के साथ की आराधना
विज्ञापन
फोटो-1-बाबा नील कंठेश्वर मंदिर में शिवलिंग का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सावन मास के दूसरे सोमवार को भी वातावरण पूरी तरह से शिवमय नजर आया। घरों से लेकर मंदिरों में पूजन को लेकर जय जय भोले...के जयघोष सुनाई देते रहे। घरों व शिवालयों में पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए भी भोले बाबा की अराधना की।
शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि धर्म ग्रंथों में इस मास में विधि पूर्वक शिव उपासना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस माह में भक्ति, आराधना व प्रकृति के कई रंग देखने को मिलते हैं। विधिविधान से सावन के सोमवार में शिव का पूजन ही मनोवांछित फल प्रदान करने वाला होता है।
कुल मिलाकर जिले के मंदिरों में बाबा विश्वनाथ, तुरंत नाथ मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर, शिव भोले मंदिर आदि मंदिरों में दूसरे सोमवार को भी सुबह से ही भगवान शिव के पूजन अर्चन को भक्त दिखाई देेने लगे। भक्ति के आगे श्रद्धालु मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग को भूल सा चले हैं। कुल मिलाकर श्रद्धा के आगे कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जाने वाली सावधानियां सावन में पीछे दिखीं।
विज्ञापन
सावन में भोजन कराने से अन्न की नहीं होगी कमी
हरदोई। सावन में भोजन कराने से अन्न की नहीं होती है कमी। भोले बाबा जरूरतमंदों की सेवा से प्रसन्न होते हैं। नवीन गल्ला मंडी के सामने भंडारे में प्रसाद का वितरण करते हुए व्यापारी विष्णु गुप्ता, हरिओम गुप्ता, संजय गुप्ता व टिंकू गुप्ता ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सामर्थ्यवान लोगों को समय-समय पर भंडारे का आयोजन करते रहना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की सेवा होती रहे।

फोटो-2-बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-3--नुमाइश चौराहे स्थित शिवभोले मंदिर पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : HARDOI