फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

कैंसर पीड़ित शिक्षामित्र को सौंपी सहायता राशि

Mon, 02 Aug 2021 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-9-ग्राम नन्हे टडिय़ावां में शिक्षामित्र प्रेम कुमार के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार को एकत्र की ग? - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां के प्राथमिक पाठशाला नन्हे में तैनात शिक्षामित्र पिछले छह माह से कैंसर से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी न होने के कारण बीईओ के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने परिवार को न सिर्फ बल दिया बल्कि 74501 की राशि एकत्र कर एक सराहनीय पहल की। बीईओ ने विश्वास जताया कि अभी अन्य शिक्षक भी अपनी अपनी स्वेच्छा से उनके एकाउंट में राशि भेजकर उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि ग्राम नन्हे के ही निवासी शिक्षामित्र प्रेम कुमार छह माह से कैंसर से पीड़ित हैं। घर में उनकी पत्नी व एक विवाहित पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। वे दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। उनके परिवार के पास छह बीघा खेत है बस उसी से भरण पोषण चलता है।
विज्ञापन

पिछले माह उन्होंने लखनऊ से मुंह के कैंसर का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद कीमो थैरपी करा रहे हैं। इन दिनों शिक्षामित्र की मनोदशा जानकर शिक्षा विभाग के सहयोगियों ने उनको सहयोग करने के लिए राशि एकत्र की। करीब 74 हजार 501 की राशि सोमवार को उनके पुत्र पुष्पेंद्र को सौंप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed