फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

सेल्फी खींचते समय हत्यारोपी की तालाब में गिरकर डूबने से मौत

Thu, 26 Mar 2020 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
संडीला(हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में स्थित बड़े तालाब में नाव पर खड़े होकर सेल्फी खींचते समय हत्या के आरोप में जमानत पर छूटा युवक असंतुलित होकर गिर गया। भाई ने तालाब से उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी अब्दुल्ला अंसारी (24) पुत्र शरीफ अहमद अंसारी ट्रक इंजन बनाने का कार्य करता था। 11 नवंबर 2018 को कस्बा निवासी रेहान पुत्र सज्जाक की हत्या के मामले में अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया था। लगभग आठ माह पहले वह जमानत पर छूट गया था। गुरुवार की दोपहर अब्दुल्ला अपनी मां जुबैदा से मोहल्ले में ही घूमने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह तीन अन्य लोगों के साथ बरौनी रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित बड़े तालाब में पड़ी नाव में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पर खड़ा होकर अब्दुल्ला मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान तेज हवा चल रही थी और इसके कारण नाव डगमगा गई तो अब्दुल्ला असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। शोर मचने पर अब्दुल्ला का भाई फैजान भी मौके पर पहुंच गया और तालाब में डूब रहे अब्दुल्ला को किसी तरह निकाला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गया। संडीला सीएचसी में चिकित्सक ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसी को यह नहीं पता था कि तालाब में कौन डूबा है। शोर मचने पर फैजान मौके पर गया। उसे लोगों ने बताया कि कोई युवक डूब गया है। फैजान तैरना जानता था, इसलिए उसने तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में डूबे व्यक्ति को जब वह किनारे पर ले आया तब उसे पता चला कि यह उसका ही भाई अब्दुल्ला है। शव देखकर अब्दुल्ला के पिता शरीफ अहमद अंसारी भी बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed