{"_id":"62974aeed94e864946580f4d","slug":"hardoi-news-found-fraudulent-treatment-in-unregistered-clinics-hardoi-news-knp6999522188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पताल में झोलाछाप करते मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पताल में झोलाछाप करते मिला इलाज
विज्ञापन
फोटो-16- निरीक्षण करते डॉक्टर शरद वैश्य
- फोटो : HARDOI
संडीला। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक को शिवपुरी चौराहे पर संचालित अपंजीकृत क्लीनिक को सीज कर दिया। यहां उन्हें झोलाछाप मरीजों का इलाज करते मिला। सीएचसी अधीक्षक ने मामले में डीएम व सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा है।
बिना पंजीयन संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। एक सप्ताह पहले सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षक को अवैध अस्पतालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा था।
इसके बाद से संडीला सीएचसी अधीक्षक लगातार अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने शिवपुरी चौराहा गदौरा रोड पर संचालित पप्पू क्लीनिक पहुंचे।
विज्ञापन
यहां मरीजों का इलाज कर रहा झोलाछाप अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। वहीं क्लीनिक के पंजीयन संबंधी प्रपत्र नहीं मिले। इस पर अधीक्षक ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए डीएम और सीएमओ को पत्र लिखा है।