{"_id":"62c5c807710c7a6b800320b4","slug":"hardoi-news-five-transformers-blew-up-in-seven-days-people-upset-hardoi-news-knp706194053","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, दस दिन में तीसरा ट्रांसफार्मर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, दस दिन में तीसरा ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के दो मोहल्लों को बिजली आपूर्ति के लिए लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सात दिन में पांच बार फुंक गया। इससे एक ओर जहां विभाग को खासा नुकसान हो रहा है, वहीं उपभोक्ताओं परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर के भुडिया व दिलेरगंज मोहल्लों के उपभोक्ताओं को सात दिन से बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है। इन दिनों में पांच ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण फुंक चुके हैं।
पहली बार ट्रांसफार्मर 30 जून को फुंका था, जिसे एक जुलाई को बदला गया। यह तीन जुलाई को फिर फुंक गया। इसके बाद चार तारीख को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो पांच घंटे बाद फुंक गया।
विज्ञापन
विभाग ने इसे बदलकर पांच को फिर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो तीन घंटे बाद फुंक गया। इससे दोनों मोहल्लों के सैकड़ों घरों में बिजली गुल हो गई।
मोहल्ला निवासी आशुतोष मिश्रा, अमित गुप्ता, नीरज शुक्ला का कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जो अधिक लोड के कारण फुंक रहा है।
उनका कहना है कि दोनों मोहल्लों की सुचारू रूप से बिजली सप्लाई के लिए यहां पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना चाहिए। विभागीय जानकारों के मुताबिक 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पर 80 एंपियर का लोड होना चाहिए।
इस ट्रांसफार्मर पर 165 एंपियर का लोड है। इसलिए जैसे ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाता है, वह कुछ देर बाद फुंक जाता है। जेई नीरज कुमार का कहना है अधिक लोड व लाइन में फाल्ट से समस्या हो रही है।
फिलहाल ट्रांसफार्मर को बदलकर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की मांग विभागीय अधिकारियों से की गई है। ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे लगवाया जाएगा।