{"_id":"626132df42cef604ab6f7ef0","slug":"hardoi-news-five-people-injured-in-road-accidents-road-hardoi-news-knp692353752","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के हरियापुर निवासी मदन पाल (30) गुरुवार को बाइक से घर जा रहा था। ईसेपुर गांव के पास अजतुपुर निवासी अभिषेक (13) पुत्र योगेंद्र को बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां से मदन पाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर सांडी थाना क्षेत्र के भगहर गांव निवासी अंकित (20) अपने साथी नितिन (18) के साथ इकनौरा गांव आ रहा था।
कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इधर अरवल थाना क्षेत्र के बरान निवासी अनिल (34) की बाइक को बुधवार रात नौ बजे किर्तियापुर गांव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।