{"_id":"62aa205d07db1373264df9f7","slug":"hardoi-news-fire-broke-out-in-panel-of-shahabad-sub-station-two-feeders-closed-hardoi-news-knp7025493187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल में लगी आग, दो फीडर बंद, पूरे शाहाबाद की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल में लगी आग, दो फीडर बंद, पूरे शाहाबाद की बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो-32- इस्लामगंज बिजली सब स्टेशन पर पैनल में लगी आग
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। नगर के इस्लामगंज स्थित विद्युत सब स्टेशन के पैनल में आग लगने के बाद पूरे शाहाबाद की बिजली गुल है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पैनल से लपटें निकलती देख कर कर्मचारियों व बिल जमा करने आए लोगों में भगदड़ मच गई।
सब स्टेशन परिसर धुएं से भर गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया, तहसील फीडर की ट्रॉली पूरी तरह से जल चुकी थी।
नगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अख्तियारपुर तहसील और अल्हापुर सहित तीन फीडरों से की जा रही है। अख्तियारपुर फीडर 12 जून को दिलावरपुर के ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद से बंद है।
बुधवार को तहसील फीडर के पैनल में आग लगने से यहां की आपूर्ति भी ठप हो गई। एसडीओ रणधीर सिंह का कहना है कि पैनल में ओवरलोड के कारण आग लगी या अन्य तकनीकी खराबी के कारण इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
कहा कि आठ साल पहले लगी ट्रॉली भी बदली जानी थी। पैनल और केबल को दुरुस्त कराया जा रहा है। बता दें कि एक महीने से उपभोक्ताओं को सिर्फ पांच से छह घंटे ट्रिपिंग के साथ बिजली मिल रही थी। दो फीडर ठप होने से नगर के लगभग 40 मोहल्लों में बिजली गुल है।