फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Fighting and aerial firing between Pradhan and former head, eight injured

प्रधान और पूर्व प्रधान में मारपीट-हवाई फायरिंग, 8 घायल

Wed, 22 Jun 2022 05:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Fighting and aerial firing between Pradhan and former head, eight injured
बेहटागोकुल। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर में गन्ने की फसल नष्ट कर चकरोड बनाने पर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर प्रधान पक्ष ने हमला कर दिया। दोनों तरफ से कई राउंड हवाई फायरिंग हुई। मारपीट में पूर्व प्रधान पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
गांव सकतपुर निवासी पूर्व प्रधान विपिन मिश्रा ने बताया कि उनका भतीजा शिवम बुधवार सुबह खेतों पर गया था। भतीजे ने ग्राम प्रधान राहुल कुशवाहा को गन्ने की फसल नष्ट करवा कर चकरोड बनवाते देखा।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो प्रधान ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। प्रधान पक्ष के लोगों ने घेर कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों से फायरिंग शुरू हो गई। मारपीट में पूर्व प्रधान विपिन के अलावा उसका भतीजा अतुल (31) छोटू (14), पारस (30), अभिषेक (20), वीरेंद्र (23), धर्मेंद्र (42), महेंद्र (53), जितेंद्र (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed