फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Farmer installing fan coil dies due to electrocution

hardoi news, पंखे का तार लगा रहे किसान को लगा करंट,मौत

Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Farmer installing fan coil dies due to electrocution
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुगलापुर में बुधवार देर रात विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मुगलापुर गांव निवासी सत्यपाल (45) खेती करता था। बुधवार देर रात खाना खाकर वह बरामदे में चारपाई डालकर सोने जा रहा था। परिजनों के मुताबिक गर्मी के चलते वह फर्राटा पंखे का तार विद्युत बोर्ड में लगा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे निजी वाहन से लोनार सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पंखा चालू करने के लिए तार लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed