{"_id":"62a61cff1bce2971410ae6b0","slug":"hardoi-news-farmer-dies-after-being-hit-by-train-hardoi-news-knp7020030136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ अप रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव गुलामऊ निवासी श्यामलाल (41) खेती करता था। गांव के पास से हरदोई-लखनऊ रेलवे लाइन निकली है। रविवार सुबह वह शौच जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था।
इस दौरान दोनों ओर से ट्रेन आ जाने के कारण वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
तो घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार मेें पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय दो ट्रेनों की चपेट में आने से युवक की जान गई है।