फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Farmer committed suicide by consuming poison after not getting the money lent

उधारी नहीं लौटाने पर किसान ने जहर खाकर दी जान

Tue, 03 May 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Farmer committed suicide by consuming poison after not getting the money lent
फोटो-09- मृतक मनोज की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बढ़नपुर गांव में एक किसान ने जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बढ़नपुर गांव निवासी मनोज कुमार (45) खेती करता था। परिजनों ने बताया एक वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति को उसने छह माह के लिए 60 हजार रुपये उधार दिए थे। मनोज ने अपनी बेटी की शादी इस महीने कन्नौज में तय की थी।
विज्ञापन

जून में उसे बेटी की शादी करनी थी। बेटी की शादी की तैयारियों में उसे पैसे की आवश्यकता हुई, तो उसने अपना पैसा वापस मांगा, तो वह मनोज को टरकाने लगा। सोमवार की दोपहर फिर मनोज उसके घर रुपये मांगने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उस व्यक्ति ने रुपये लौटाने से इंकार कर गाली-गलौज की। इसके बाद मनोज घर चला आया। घर में आकर उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, तो वह उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बिलग्राम कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक मनोज के परिजन

फोटो-10- मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक मनोज के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed