{"_id":"629f82abd7ac31414847d7d2","slug":"hardoi-news-excise-soldier-entered-the-house-villagers-surrounded-hardoi-news-knp701134168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसा आबकारी सिपाही,ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसा आबकारी सिपाही,ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के रहुला गांव में सोमवार शाम एक घर में घुसकर आबकारी सिपाही ने हंगामा किया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सिपाही को घेर लिया।
लोगों के मुताबिक पुलिस ने आबकारी सिपाही को छुड़वाया। घटना की इलाके में चर्चा हैं, जबकि कोतवाल ने घटना संज्ञान में न होने की बात कही।
रहुला गांव निवासी चंदर ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर में था। इस दौरान आबकारी सिपाही उसके घर के अंदर घुस आया। चंदर के मुताबिक उसने सिपाही का वर्दी में शराब पीते हुए वीडियो बनाया था।
उसे डिलीट करने के लिए वह मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था। मोबाइल न देने पर वह हंगामा करने लगा। उसकी हरकत देख उसने शोर मचा दिया।
उसकी आवाज सुनकर मौके पर पड़ोस में रहने वाले लोग आ गए। इन लोगों ने आबकारी सिपाही को घेर लिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।
पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा कर सिपाही को छुड़वाया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।