{"_id":"628d0980c3ea4540c80b3983","slug":"hardoi-news-electricity-restored-to-150-villages-after-24-hours-hardoi-news-knp6984993121","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद डेढ़ सौ गांवों में शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद डेढ़ सौ गांवों में शुरू हो सकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
मल्लावां। सोमवार को आई आंधी के दौरान 33 केवीए लाइन और लोकल फाल्ट से गोसवा विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। जो 24 घंटे बाद चालू हो सका। इस दौरान करीब 150 गांवों की बिजली ठप रही।
सोमवार सुबह 11 बजे आई आंधी के दौरान उन्नाव जनपद से क्षेत्र के गोसवा स्थित विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। इसके अलावा कई गांवों को जाने वाली एचटी और एलटी लाइन में फाल्ट हो गए।
इस कारण उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र के अंतर्गत चार फीडर, तेंदुआ, नयागांव, पुरबांवा, बीकापुर आते हैं। इन फीडरों से तेंदुआ, गोसवा, नयागांव, हेरवल, बीकापुर समेत करीब 150 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के कर्मचारी फाल्ट सही करने में जुटे थे। जो मंगलवार को लाइन ठीक कर सके। जेई सतीश कुमार ने बताया कि लाइन में हुए फाल्ट ठीक करके आपूर्ति मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहाल कर दी गई।