फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Doctors coming late, writing outside medicines

पीएचसी में देरी से आते डॉक्टर,लिखते बाहर की दवाएं

Wed, 11 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Doctors coming late, writing outside medicines
फोटो-09- ओपीड में डॉक्टर की खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : HARDOI
पाली। पीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान हैं। डॉक्टर दो घंटे देर से ड्यूटी पर आते हैं, ऐसे में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं देरी से आने के बाद डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भले ही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए भले ही सरकारी अस्पतालों का औचक अकेले निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन इस भय पाली पीएचसी के डॉक्टरों में नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि पीएचसी में अव्यवस्था का आलम लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यहां पर कहने को डॉक्टर व कर्मचारियों की फौज है, लेकिन मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों व कर्मचारियों के ड्यूटी पर देरी से आने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों पर जाकर डॉक्टरों को दिखाना पड़ता है। बुधवार की सुबह 8 बजे से पीएचसी में मरीजों के आने का सिलसिला शुुरू हो गया।
काउंटर खुलने के बाद मरीजों के पर्चा तो बन गए लेकिन सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक ओपीडी में डॉक्टरों व पीएचसी अधीक्षक कक्ष की कुर्सी खाली पड़ी रही। क्षयरोग कक्ष में ताला लटकता रहा।
ऐसे में डॉक्टरों के इंतजार करते हुए मरीज इस उमस भरी गर्मी में चिकित्सकों के कमरों के बाहर बैठे रहे। ऐसे में कई मरीज निजी क्लीनिकों पर परामर्श लेेने चले गए।
सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर आए एक डॉक्टर ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू किया। मरीजों की मानें तो डॉक्टर ने पीएचसी के पर्चे के पीछे बाहर की दवाएं लिखकर उन्हें चलता कर दिया। पीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी का खामियाजा मरीजों का भुगतना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
अधीक्षक बैठते नहीं, कैसे जल्दी आएं डॉक्टर
अधीक्षक के लगातार पीएचसी से गायब रहने का फायदा डॉक्टर उठा रहे हैैं। यहां पर तैनात पीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला कभी-कभार ड्यूटी पर नजर आते हैं। लोगों की मानें तो ज्यादातर दिन वह गायब ही रहते हैं। ऐसे में पीएचसी अधीक्षक ही जब कक्ष में नहीं बैठते, तो डॉक्टर कैसे जल्दी आएं। इस संबंध में अधीक्षक से बात की गई, तो उन्होंने क्षय विभाग के डॉक्टरों के फील्ड में होने की बात कही। ओपीडी में डॉक्टरों के देर से आने के सवाल पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

वर्जन
पीएचसी/सीएचसी पर डॉक्टरों को निर्धारित समय से ड्यूटी पर पहुंचने केे निर्देश हैं। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाता है। इसके बावजूद अगर पाली पीएचसी में डॉक्टर देर से आ रहे हैं। तो शिकायत आने पर पीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ.ओपी तिवारी, सीएमओ हरदोई

फोटो-10- क्षय रोग कक्ष में लटकता हुआ ताला

फोटो-10- क्षय रोग कक्ष में लटकता हुआ ताला- फोटो : HARDOI

फोटो-11- पीएचसी के पर्चे के पीछे लिखी गई बाहरी दवाएं

फोटो-11- पीएचसी के पर्चे के पीछे लिखी गई बाहरी दवाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed