फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Doctor accused of conducting operation by taking eight thousand rupees

hardoi news, डॉक्टर पर 6 हजार रुपये ऑपरेशन करने का आरोप

Wed, 06 Jul 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Doctor accused of conducting operation by taking eight thousand rupees
हरदोई। जिला अस्पताल में पैसे लेकर ऑपरेशन करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। अब लखवा गांव के एक व्यक्ति ने सर्जन पर आठ हजार रुपये लेकर पत्नी का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से की है।
विज्ञापन

गांव लखवा पुरौरी निवासी राम कृष्ण ने बताया कि पत्नी रामदेवी की बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। पांच दिन पहले वह पत्नी को जिला अस्पताल लाया था।
आरोप है कि कक्ष में ले जाने पर संबंधित सर्जन ने ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया। वहां मौजूद एक नर्स ने उससे आठ हजार रुपये देने पर ऑपरेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन

उसने नर्स के साथ जाकर डॉक्टर को आठ हजार रुपये दिए। इसके बाद डॉक्टर ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया। उसे किसी ने अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पीड़ित ने ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से की। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed