फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Demand for dowry before marriage, the girl committed suicide by jumping into the river

शादी से पहले दहेज की मांग,युवती ने नदी में कूदकर दी जान

Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Demand for dowry before marriage, the girl committed suicide by jumping into the river
फोटो-28- मृतका शीतू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली (हरदोई)। वरीक्षा होने के बाद लड़के पक्ष ने दहेेज में बाइक व अंगूठी की। जिसके पूर न होने पर बरात लाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी पर युवती ने नदी में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कहरई नकटौरा निवासी शीतू (18) की शादी शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने के भौती गांव निवासी रामू के साथ तय हुई थी। फरवरी में वरीक्षा हो चुकी थी। 26 जूून को बरात आनी थी।
विज्ञापन

इससे पहले लड़के पक्ष ने दहेज मेें बाइक व अंगूठी की मांग शुरु कर दी। शीतू के परिजनों ने बाइक व अंगूठी देने में असमर्थता जताई। इस पर बुधवार सुबह लड़के पक्ष ने फोन करके बरात लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी शिकायत करने पिता राम कुुमार रुपापुर चौकी गए। इस दौरान शीतू बिना बताए घर से निकल गई। वह गांव केे बाहर से निकली रामगंगा नदी में जाकर कूद गई।
उसे नदी में कूदते देख ग्रामीणों ने घर आकर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बरामद कर लिया।
परिजनों ने लड़के पक्ष के शादी से इंकार करने से परेशान होकर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के पिता राम कुमार की तहरीर पर लड़के रामू व उसके पिता ओमवीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है, घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed