फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Dead body of youth found drowned in Ganga

नाव से गिरकर नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 04 Jul 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Dead body of youth found drowned in Ganga
मल्लावां। रविवार शाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के पास गंगा नदी में नाव से गिरकर डूबे युवक का शव देर रात गोताखोरों ने बरामद कर लिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मैनपुरी शहर के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी कुलदीप यादव (24) की लखनऊ में ससुराल थी। उसके पत्नी और बच्चे ससुराल मेें थे। रविवार को उसके बेटे का जन्मदिन था।
विज्ञापन

इसकी दावत में शामिल होने के लिए वह देर शाम भाई विक्रम व दो अन्य साथियों के साथ कार से लखनऊ जा रहा था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गंगा नदी पुल पर पेशाब करने के लिए सभी कार से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुल के पास नदी में नाव खड़ी देखकर कुलदीप उसमें बैठ गया और बीच धार में चला गया। जहां नाव डगमगाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिरकर डूब गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर रात पुल से 100 मीटर दूरी पर शव बरामद कर लिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed