फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Dead body of old man missing for nine days was found in the field

9 दिन से लापता वृद्घ का खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 03 Jul 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Dead body of old man missing for nine days was found in the field
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता मानसिक बीमार वृद्ध का शव शनिवार शाम मन्नापुरवा के पास खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

भदैंचा गांव के मजरे अब्दुलपुर निवासी जानकी प्रसाद (70) मानसिक रूप से बीमार थे। वह 24 जून की दोपहर घर से लापता हो गए। उनकी पत्नी फूलमती ने 24 को ही कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परिजन इसके बाद से उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम लखनऊ मार्ग स्थित मन्नापुरवा गांव के पास खेत में जानकी प्रसाद का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। मृतक की पत्नी ने आरोप से इंकार किया है।
मृतक के दो बेटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed