{"_id":"6273b6a3dfa3663e77190e06","slug":"hardoi-news-dead-body-of-missing-youth-found-hanging-in-the-garden-hardoi-news-knp6949480176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का बाग में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का बाग में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव से लापता युवक का शव गुरुवार को गांव से 300 मीटर दूर स्थित एक बाग मेें पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने युवक का मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते आत्महत्या करने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सिंहपुर निवासी जगतपाल (35) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बुधवार की शाम वह घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
गुरुवार की दोपहर गांव से 300 मीटर दूर स्थित राजेंद्र पाल के बाग में उसका शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा, उसके परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बताया जगतपाल कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार मेें पत्नी गीता के अलावा दो बेटे व दो बेटियां हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।