{"_id":"62ab15a5c5874b79c1001d1c","slug":"hardoi-news-cyclist-worker-dies-in-auto-collision-hardoi-news-knp7025808182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक ढाबे के पास साइकिल से जा रहे मजदूर को ऑटो ने टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीरपुर अन्नू गांव निवासी रामनरेश (50) मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम वह मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर एक ढाबे के पास पीछे से आए एक ऑटो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा। सूचना मिलने पर मजदूर के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे व दो बेटियां हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाहाबाद कोतवाल सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।