{"_id":"60b11fb28ebc3e14c8184052","slug":"hardoi-news-corona-effect-two-drop-of-life-seven-lakh-children-deprived-hardoi-news-knp63078959","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर : दो बूंद जिंदगी की, से वंचित रह गए सात लाख बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर : दो बूंद जिंदगी की, से वंचित रह गए सात लाख बच्चे
विज्ञापन
हरदोई। एक भी बच्चा छूटा तो समझो सुरक्षा चक्र टूटा। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के दौरान इस वाक्य का इस्तेमाल लोगों को जागरुक करने के लिए लगातार किया जाता रहा।
अफसोस ये है कि इस बार कोरोना संक्रमण के कहर ने ही सुरक्षा चक्र तोड़ दिया। दरअसल जनवरी के बाद से अब तक पल्स पोलियो अभियान चलाया ही नहीं जा सका। लगभग सात लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की, मिल ही नहीं पाई।
पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए पल्स पोलियो अभियान लंबे समय से चल रहा है। इसके तहत बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाई जाती है।
अभियान के तहत एक दिन बूथ दिवस का आयोजन होता है। इस दिन पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर पोलियो ड्राप पिलाने के लिए बूथ बनाए जाते हैं, तो बूथ दिवस के अगले दिन से घर घर दस्तक देकर पोलिया ड्राप पिलाने का अभियान एक सप्ताह तक चलता है।
विज्ञापन
जनपद में 31 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस मनाया गया था। इसके बाद सात फरवरी तक घर घर दस्तक देकर पोलियो ड्राप पिलाने का अभियान चला।
इस दौरान जनपद में सात लाख पांच हजार से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। अभियान के तहत अप्रैल में फिर से पोलियो ड्राप पिलाई जानी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह अभियान चलाया ही नहीं गया। नतीजा ये हुआ कि सात लाख से अधिक बच्चों को पोलिया ड्राप नहीं पिलाई जा सकी।
... तो 27 जून को बूथ दिवस की तैयारी
पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। ऐसे में पल्स पोलियो अभियान दोबारा चलाने को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि 27 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के टीकाकरण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र भी भेज दिया है।
बदलाव न हुआ तो जून में बूथ दिवस होगा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि आला अफसरों ने 27 जून को पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस का आयोजन करने की तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घर घर दस्तक देकर भी अभियान चलाए जाने की तैयारी करने को कहा गया है। बदलाव न हुआ तो 27 जून को बूथ दिवस होगा।