{"_id":"6256ff79373cac00f15a3944","slug":"hardoi-news-child-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-hardoi-news-knp691026345","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। थानाक्षेत्र के भाहपुर-सपाह गांव में बुधवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से बालक ट्राली से नीचे गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे। रास्ते मेें उसने दम तोड़ दिया।
कासगंज के लक्ष्मणपुर निवासी ऋतिक (11) दो दिन पहले पचदेवरा के भाहपुर-सपहा गांव स्थित अपनी ननिहाल आया था। बुधवार को वह अपने मामा रामू सिंह के साथ खेत पर गया था। दोपहर में वह गेहूं लदी ट्राली पर बैठकर आ रहा था।
रास्ते मेें वह ट्राली के ऊपर खड़ा हो गया। इस दौरान वह ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह चलती ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
परिजन उसे आनन-फानन में इलाज कराने के लिए लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की सूचना से मां सरिता सिंह, पिता सुभाष सिंह मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। एसओ अनिल कुुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।