{"_id":"62cc522e0d49005c5a244c37","slug":"hardoi-news-car-riders-kidnapped-the-young-man-and-left-him-dead-hardoi-news-knp707014969","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, कार सवारों ने युवक का अपहरण कर मरणासन्न कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, कार सवारों ने युवक का अपहरण कर मरणासन्न कर छोड़ा
विज्ञापन
फोटो-28- घायल रजनीश
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे युवक का चार लोग असलहों के दम पर कार से अपहरण कर लिया। बदमाशों ने युवक को कुछ दूर ले जाकर लाठी डंडों व असलहों की बट से पीट कर मरणासन्न कर दिया।
राहगीरों ने उसकी चीखपुकार सुनकर पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची अपहरणकर्ता युवक को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक ने पुरानी रंजिश में गांव के ही लोगों पर अपहरण की तहरीर दी है।
पाली थाना क्षेत्र के खम्हरिया निवासी रजनीश (35) ने बताया कि कार से वह अपनी बहन के घर गांव शादीपुर जिला शाहजहांपुर गया था। जहां से सोमवार को लौटते समय लोनार थाना क्षेत्र के सवायजपुर कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर से वह दवा लेने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के चार लोग आए और असलहा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसे कार में डालकर भाग निकले। मेडिकल स्टोर संचालक ने सवायजपुर चौकी को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही जिले भर की पुलिस सतर्क हो गई।
अपहरणकर्ता ने रजनीश को पाली थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर खम्हरिया माइनर की पुलिया के नीचे ले जाकर लाठी डंडों व तमंचे की बट से पीटा।
उसकी चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। करीब 15 मिनट पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले अपहरणकर्ता भाग निकले।
पुलिस ने उसे सवायजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रजनीश को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे रूपापुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है।
सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों से रजनीश की पुरानी रंजिश चल रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-29- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर में परिजनों से बात करते चौकी प्रभारी रूपापुर सुरेंद?- फोटो : HARDOI