फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Bus full of brides entered the ravine, 15 injured

Hardoi News: बरातियों से भरी बस खड्ढे में गिरी, 15 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया

Tue, 07 Jun 2022 03:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2022 03:15 PM IST
सार

हरदाई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में चालक से बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस खड्ढे में घुस गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बरातियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
hardoi news,Bus full of brides entered the ravine, 15 injured
घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदाई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में चालक से बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस खड्ढे में घुस गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बरातियों को बाहर निकाला। पुलिस ने दो एम्बुलेंस से 15 घायलों कों भरावन सीएसची में भर्ती कराया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि अतरौली थाना क्षेत्र के कोरौध गांव निवासी संतू के बेटे अंकुल की शादी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से तय थी। सोमवार सुबह गांव से बराती प्राइवेट बस से शंकरपुर गई थी, जहां से रात करीब साढ़े आठ बजे बरात कोरौंध लौट रही थी। बस में 40 बराती सवार थे।
विज्ञापन

रास्ते में अतरौली थाना क्षेत्र में अतरौली माल मार्ग पर जखवा पावर हाउस के सामने चालक से बेकाबू होकर खड्ड में घूस गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर चंदौली गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर बरातियों को निकाला। तब तक सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। दो एम्बुलेंस से घायलों काे भरावन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसे में बच्चू लाल (35)  उसके बेटे अनमोल (5)  व छोटू (10) दस वर्ष, सखीलाल (55), मिहीलाल (50), मोनू (23), बाबूलाल (60), बड़क्के (25), रजनू (50), सूरज (20), मनोज (28), रामूू (38), मंजीत (7), रंजीत (11), अजय पाल (50) र्मे 15 लोग घायल हो गए। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बाबू लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed