फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Brother who came to sister's house hanged himself

बहन के घर गए अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 11 May 2022 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Brother who came to sister's house hanged himself
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के परचोली गांव में बहन के घर आए भाई ने पेड़ में तहमद से फंदा बनाकर फांसी लगा दी। घटना के बाबत परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने घटना की जांच के बाद परिजनों से पूछताछ करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी गांव निवासी रणजीत सिंह (52) खेती करता था। वह दो दिन पूर्व अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव अपनी बहन के घर आया था। बुधवार की सुबह वह रामगंगा नदी की रेती में खेत से तरबूज तोड़ने गया था।
विज्ञापन

वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा। इस बीच कुछ ग्रामीण नहर की तरफ गए, तो उन्होंने देखा कि एक बबूल के पेड़ पर उसका शव तहमद के फंदे से फांसी पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री हैं। एसओ अरवल राजपाल सिंह ने बताया कि अधेड़ ने खुदकुशी की है। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed