फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Bike riders shot shopkeeper's son

बाइक सवारों ने दुकानदार के बेटे को गोली मारी

Thu, 05 May 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Bike riders shot shopkeeper's son
बेहटागोकुल। चिमना गांव में दुकान खोल कर गुटका देने से मना करने पर बाइक से दोस्त के साथ आए प्रधान पुत्र ने दुकानदार को पीटकर गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन ने बाइक सवार दोनों युवकों को पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने दो को लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिमना निवासी शारदा गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात लगभग 8 बजे उन्होंने दुुकान बंद कर दी थी। दुकान के पास उनका बेटा मुनीश (22) बैठा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक बाइक पर आए बिरुआपुर ग्राम प्रधान अजयपाल के बेटे राहुल (32) व रितिक (22) दुकान खोलकर गुुटखा देने के लिए कहा। मुनीश ने बंद दुकान खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों ने मुनीश को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच राहुल ने मुनीश को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से मुनीश वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन हमलावरों से भिड़ गए।

परिजनों ने रितिक और राहुल की जमकर पिटाई की। इससे दोनों बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
जहां से राहुल और मुनीश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात नौ बजे तक राहुल को होश नहीं आया है।कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया रितिक के पिता अजय प्रताप की तहरीर पर छह लोगों व दूसरे पक्ष के मुनीश के पिता शारदा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि गोली लगी है या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed