{"_id":"626a7467a0f9dc4f8470945a","slug":"hardoi-news-bicycle-rider-dies-in-road-accident-hardoi-news-knp6936873100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्घ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैफरिया निवासी नन्हकू (68) खेती करता था। बुधवार की शाम वह गोंडाराव बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था।
टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर कालाआम गांव के पास उसकी साइकिल में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। सूूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां देर रात उसनेे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ टड़ियावां राजदेव मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।