{"_id":"61eee2eadbd3dc3ca626de03","slug":"hardoi-news-artisan-killed-by-beating-his-head-with-a-hammer-hardoi-news-knp6770885181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में जरदोजी की हथौड़े से सिर कूच कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में जरदोजी की हथौड़े से सिर कूच कर हत्या
विज्ञापन
फोटो- 55 रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र की बडैयनखेड़ा बाजार में पुरानी रंजिश के चलते जरदोजी कारीगर के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के किन्हौटी गांव निवासी गुड्डू (40) जरदोजी का काम करता था। उसकी गांव के सर्वेश, दीपचंद्र, पूर्व प्रधान छत्रपाल और लाखन से किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
सोमवार की शाम वह पड़ोस के गांव बडैयनखेड़ा स्थित बाजार में व्यक्तिगत काम से गया था। वहां पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने घेर लिया और हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
गुड्डू के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल गुड्डू को सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर एएसपी पूर्वी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।
गुड्डू की पत्नी फुरकान की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश में गुड्डू की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। रंजिश की सही वजह का क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गुड्डू के परिवार में चार बेटियां व एक बेटा है। गुड्डू की मौत से पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

फोटो- 54 सीओ महावीर सिंह से घटना की जानकारी लेते एएसपी अनिल कुमार।- फोटो : HARDOI