{"_id":"62a1df670194b76887528353","slug":"hardoi-news-arrested-youths-who-came-with-the-intention-of-shooting-recovered-the-firearm-hardoi-news-knp701364575","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को मारने आए युवकों को दबोचा,तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को मारने आए युवकों को दबोचा,तमंचा बरामद
विज्ञापन
फोटो-04- जिला चिकित्सालय के बाहर आरोपी की स्कूटी में रखा देसी तमंचा
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल के पास बैठे कार चालक को गोली मारने की नियत से आए दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की स्कूटी की डिकी से लोड तमंचा बरामद किया है।
सुरसा थाने के ग्राम सथरा निवासी आकिब नाई का काम करता है। शहर में आरआर इंटर कॉलेज के पास उसकी दुकान है। आकिब के मुताबिक बुधवार को दो युवक उसकी बाइक मांग रहे थे, उसने देने से मना कर दिया।
इस पर युवकों ने उसे पीट कर कान में पेट्रोल डाल दिया। उसने घटना के बारे में अपने बड़े भाई कार चालक हसन को जानकारी दी। हसन ने युवक को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह युवक अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया और तमंचा लोड कर धमकी दी। इसके बाद दोनों स्कूटी से जिला अस्पताल के पास स्थित टैक्सी स्टैंड के पास बैठे हसन के पास पहुंचे।
युवक स्कूटी की डिकी से तमंचा निकाल रहे थे, इस दौरान पीछे से आए आकिब ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर हसन ने साथियों के साथ दोनों युवकों को दबोच लिया।
सूचना पर पहुंचे रेलवेगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने स्कूटी की डिकी से लोड तमंचा बरामद किया। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाए। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फोटो-05- आरोपियों को पकड़ कर ले जाते पुलिसकर्मी- फोटो : HARDOI