फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Arrested in encounter with a prize of 25 thousand absconding from Uttarakhand

उत्तराखंड से फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Arrested in encounter with a prize of 25 thousand absconding from Uttarakhand
फोटो-13- पुलिस की गिरफ्त में इनामी अपराधी सचिन - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तराखंड से फरार 25 हजार के इनामी शातिर को कछौना व लखनऊ एसटीएफ टीम ने मुठभेेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल मिली है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि लखनऊ एसटीएफ निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी कछौना में मौजूद थे। गुरुवार की देर शाम मुखबिर ने एक व्यक्ति के गौसगंज मार्ग पर जाने की सूचना दी।
जिस पर कछौना पुलिस व एसटीएफ की दो टीमों ने संदिग्ध की घेराबंदी का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिस पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक मनोज पांडेय ने अपनी पिस्टल से फायरिंग करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल व कारतूस मिले हैं। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम सचिन सक्सेना निवासी शिवकॉलोनी नवगवां ढग्गू थाना खटीमा उत्तराखंड बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह वर्ष 2015 में थाना तालकटोरा व 2016 में गैंगस्टर मेें जेल गया था। इसके बाद से वह अपराध में संलिप्त हैं। उसने 2021 में उत्तराखंड के नानकमत्ता में ज्वैलर्स की हत्या कर घर में लूटपाट करने का प्रयास किया था।

उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उत्तराखंड पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उत्तराखंड पुलिस ने बचने के लिए वह भाग कर यहां आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed