{"_id":"62a1d6eb155bf13b7101c90f","slug":"hardoi-news-arms-factory-caught-two-arrested-crime-hardoi-news-knp701364978","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्टरी पकड़ी,दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्टरी पकड़ी,दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज पुलिस ने यूकेलिप्टस के बाग में चल रही असलहा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर ने गोविंदपुर गांव के पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में असलहा फैक्टरी संचालित होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम ने बाग में छापा मारा।
पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शरीफ निवासी पलियाराय व दुलारे निवासी कृपालपुर कोतवाली बेनीगंज बताया।
आरोपियों की निशानदेही पर बाग से एक देशी राइफल, आठ तमंचा बने, चार अधबने व उपकरण बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि शरीफ शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत 6 मामले और दूसरे आरोपी पर दो मामले दर्ज हैं।