फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Angry young man commits suicide due to breakdown of marriage

शादी टूटने के गम में युवक ने की खुदकुशी

Tue, 14 Jun 2022 04:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Angry young man commits suicide due to breakdown of marriage
सांडी। शादी टूटने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव ककेड़ी निवासी मुकेश कुशवाहा (25) खेती करता था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। 15 जून को तिलक और 22 जून को उसकी बरात जानी थी। इससे पहले लड़की पक्ष को किसी व्यक्ति ने मुकेश के खिलाफ भड़का दिया।
सोमवार शाम लड़की पक्ष ने फोन करके शादी करने से इंकार कर दिया। इससे परेशान होकर मुकेश देर रात घर से निकला और गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों ने बताया कि शादी टूटने से वह परेशान था। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed