फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Alleged cheating in the name of getting job in railway

रेलवेगार्ड पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप

Sun, 03 Jul 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Alleged cheating in the name of getting job in railway
हरदोई। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे क्रासिंग पर तैनात एक गेट मैन पर छह लोगो को ठगने का आरोप है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बवनापुर निवासी वीरेंद्र ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि है गांव निवासी सियाराम, कमल, मोहनलाल व धनौली निवासी चंद्रसेन, बरखेरा निवासी पिंकू सिंह उसके दोस्त हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व मल्लावां के काजीपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेट मैन से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर उसने सभी से 30-40 हजार रुपये एडवांस जमा करा लिए। उसने नौकरी लगने के बाद बाकी रुपये लेने की बात कही थी। इसके बाद से आरोपी सभी को टरकाता रहा।

धीरे-धीरे दो वर्ष बीत गए लेकिन नौकरी नहीं मिली। इस पर उन लोगों ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने से गेट मैन ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed