फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Advice to traders: Stay in limits, put garbage in dustbin

व्यापारियों को नसीहत- हद में रहें, कूड़ा डस्टबिन में डालें

Wed, 08 Jun 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Advice to traders: Stay in limits, put garbage in dustbin
फोटो-13- छोटी बाजार मे निरीक्षण करते तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ईओ संध्या मिश्रा - फोटो : HARDOI
गोपामऊ। नोडल अधिकारी ने बुधवार को नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाजार में व्यापारियों को नसीहत दी कि नाली को हद मानते हुए अपना सामान इसके पीछे रखें। इसके साथ ही जो कूड़ा निकलता है, उसे डस्टबिन में डालें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने वार्ड खारी कुंआ, बंजारा का पैदल निरीक्षण किया। नगर के छोटी बाजार में दुकानदारों को हद में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि मना करने के बावजूद यदि कूड़ा फैलाया गया या फिर रास्ते पर अतिक्रमण किया गया तो बख्शा नहीं जाएगा। नगर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ संध्या मिश्रा ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मियों की क्रम वार ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड वासियों को भी जागरुक किया जा रहा है।
शादी या किसी सामूहिक कार्यक्रमों में दोना पत्तल के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें। निरीक्षण में नगर पंचायत लिपिक मोबीन खान, आकाश बाथम, नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed