फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,333 gram panchayats did not provide records for audit

विकास कार्यों का आडिट कराने का अंतिम मौका

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,333 gram panchayats did not provide records for audit
हरदोई। जनपद की 333 ग्राम पंचायतों ने विकास कार्यों पर जो धन खर्च किया, उसका ब्योरा ऑडिट टीम को नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। मामले में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायती ने डीपीआरओ को इसकी जानकारी देते हुए ग्राम पंचायतों से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

हर साल लाखों रुपये ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलते हैं। इस सरकारी धन का ऑडिट न कराने वाली ग्राम पंचायतें मुश्किल में फंस सकती हैं।
सूत्रों की मानें तो वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिले सरकारी बजट और खर्च किए गए बजट से संबधित अभिलेखों व खर्च ब्योरे का ऑडिट होना था। जनपद की सभी 1306 ग्राम पंचायतों के सचिवों को संबधित ऑडिटर को अभिलेख उपलब्ध करवाने कहा गया था।
विज्ञापन

इसमें 973 ग्राम पंचायतों ने अभिलेख उपलब्ध करवा कर ऑडिट करा लिया लेकिन 333 ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने ऑडिट से संबधित अभिलेख नहीं उपलब्ध करवाए हैं। 31 मार्च तक ऑडिट न करवाने वाली ग्राम पंचायतों का स्पेशल ऑडिट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भी ऑडिट न करवाने वाली ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों के विरुद्ध प्रशासनिक और वसूली की कार्रवाई की जा सकती है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि टोंडरपुर व मल्लावां की सभी ग्राम पंचायतों का ऑडिट हो चुका है।
इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉकों की कुछ ग्राम पंचायतों का ऑडिट बचा है। उन ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को तत्काल अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
42 लाख खर्च का हिसाब नहीं दे सके सचिव
हरदोई। ब्लाक टड़ियावां की ग्राम पंचायत टड़ियावां का बुधवार को डीपीआरओ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान तकरीबन 42 लाख से अधिक धनराशि कहां खर्च की गई, इसके अभिलेख सचिव नहीं दिखा सके। इस पर डीपीआरओ ने तत्कालीन सचिव का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही एक सप्ताह का समय देते हुए अभिलेख दिखाने के निर्देश दिए।
टड़ियावां ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने सचिव से ग्राम पंचायत की ओर से व्यय की गई धनराशि का खर्च का ब्योरा दिखाने के लिए कहा। इस पर सचिव अभयराज ने बताया पूर्व में तैनात रहे सचिव जितेंद्र गुप्ता ने अब तक उन्हें चार्ज नहीं दिया है।
ऐसे में डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए निवर्तमान व वर्तमान सचिव का वेतन रोक दिया। निर्देश दिए वित्तीय वर्ष में 41 लाख 95 हजार 911 रुपये से करवाए गए कार्यों का ब्योरा व खर्च अभिलेख दिखाए जाएं। एक सप्ताह में निर्देशों के अनुपालन न करने पर वसूली की जाएगी।

उनौती पंचायत कार्यालय की हालत खस्ता
ब्लाक की ग्राम पंचायत उनौती के निरीक्षण में डीपीआरओ को पंचायत घर परिसर में अवैध रूप से ट्रैक्टर व ट्रॉली के साथ कई कृषि उपकरण खड़े मिले। उन्होंने पंचायत घर से कृषि उपकरण हटवाने व कार्यालय का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed