{"_id":"62cd543cc4c8e17f2e5460b3","slug":"hardoi-news-204-recruited-pac-jawans-hardoi-news-knp7070673141","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, 204 रंगरूट बने पीएसी जवान,अफसरों ने पढ़ाया कर्तव्य निष्ठा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, 204 रंगरूट बने पीएसी जवान,अफसरों ने पढ़ाया कर्तव्य निष्ठा का पाठ
विज्ञापन
फोटो-02- पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण करते रिक्रूट
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंगलवार को प्रशिक्षण ले रहे 204 पीएसी के रंगरूटों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। पुलिस लाइन में एसपी राजेश द्विवेदी ने जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई और पीएसी का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दी। एसपी ने उन्हें अनुशासन और ड्यूटी के प्रति ईमानदारी का पाठ भी पढ़ाया।
पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पीएसी व पुलिस के पास कानून व्यवस्था कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में पुलिस व पीएसी जवानों से अनुशासन की अपेक्षा की जाती है।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। जवानों से कहा कि पीएसी का हिस्सा बनना गौरव की बात है। वर्दी हमेशा अपने फर्ज की याद दिलाती है।
इसे नहीं भूलना चाहिए। ड्यूटी के प्रति ईमानदारी बरतनी चाहिए। सेवा में उत्कृष्ट करने की कोशिश हमेशा करते रहना चाहिए। ऐसे जवानों की सेवाओं को विभाग सदैव याद रखता है।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। परेड में अफसरों के साथ ट्रेनिंग पूरी कर चुके कई जवानों के परिजन भी शामिल हुए।
इस मौके पर एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ लाइन विकास जायसवाल, सीओ सिटी विनोद द्विवेदी, सीओ हरपालपुर अशोक त्रिपाठी, सीओ हरियावां परशुराम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

फोटो-03- पुलिस लाइन में रिक्रूट को प्रमाण पत्र देते पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी- फोटो : HARDOI