फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,11 hours of shutdown, a quarter of the townspeople

11 घंटों के शटडाउन से बिलबिलाया एक चौथाई शहरवासी

Thu, 23 Jun 2022 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,11 hours of shutdown, a quarter of the townspeople
फोटो-05-लखनऊ रोड पर टूटा विद्युत पोल - फोटो : HARDOI
हरदोई। मन्नापुरवा पावर हाउस से शहर के दो सब स्टेशन के लिए आने वाली 33 केवी लाइन के विद्युत पोल में बुधवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस कारण पोल झुकने के साथ ही लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन टूटते ही दोनों सब स्टेशनों से जुड़े एक चौथाई शहर की बिजली गुल हो गई। मरम्मत करके सप्लाई शुरू करने में विद्युत कर्मियों को करीब 11 घंटे लगे। इस दौरान भीषण गर्मी से लोग बिलबिला उठे। गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार रात पौने तीन बजे हरदोई-लखनऊ रोड पर महिंद्रा शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने सिटी पावर हाउस और कोयल बाग पावर हाउस आने वाली विद्युत लाइन के एक पोल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने के कारण पोल झुका गया और 33 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर विद्युत लाइन टूटने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अफसर, कर्मचारी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में पोल के आसपास घेराबंदी करके लाइन मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। घटना हाईवे से जुड़ी होने के कारण मरम्मत कार्यों में दिक्कतें हुईं। गुरुवार दोपहर दो बजे लाइन परीक्षण करने के बाद दोनों सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
इसके पहले चरौली उपकेंद्र से दोनों सब स्टेशनों को जोड़कर लाइन चालू करने का प्रयास किया गया लेकिन व्यवस्था संचालित नहीं हो सकी। शट डाउन के दौरान एक चौथाई शहर प्रभावित रहा।
बिजली नहीं आने के कारण रात तीन बजे से दोपहर दो बजे तक गर्मी से लोग बिलबिला उठे। वहीं सुबह की जलापूर्ति भी प्रभावित रही। एसडीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे क्षतिग्रस्त लाइन ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
ट्रैक्टर एजेंसी का केबिन भी क्षतिग्रस्त
बिजली के पोल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन ने महिंद्र एजेंसी के बाहर रोड के किनारे बने केबिन को भी चपेट में लिया। देर रात मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने बताया कि वाहन केबिन को काफी दूर तक घसीटते ले गया। बताया जा रहा है कि रोड पर खंभा झुकने के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा
घटना के बाद जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी, कोतवाल संजय पांडेय भी पहुंचे। मशक्कत के के बाद पोल को सीधा कराया गया। इस बीच हरदोई-लखनऊ रोड पर खेतुई तक करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे कई सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।

फोटो-06-क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत करते विद्युतकर्मी

फोटो-06-क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत करते विद्युतकर्मी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed