फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,100 newly infected including four innocents, 85 defeated

4 मासूमों समेत 100 नए संक्रमित मिले,85 ने दी मात

Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,100 newly infected including four innocents, 85 defeated
फोटो-24- जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को चार मासूमों समेत 100 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 85 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव केसों की संख्या 573 है। स्वास्थ्य महकमे की चेतावनी के बाद भी लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1 जनवरी से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से लगातार कोरोना का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमितों की तीन सूची जारी हुईं। जिसमें चार मासूमों समेत 100 नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉॅ.ओपी तिवारी ने बताया कि अब तक 2403 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को 85 संक्रमितों ने होम आईसोलेशन से बाहर आकर कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव केसों की संख्या 573 हैं। बताया कि 896289 लोगों को कोविड जांच की जा चुकी हैं। उन्होंने आम जनमानस से कोरोना पर काबू पाने के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।

लक्ष्य से कम हो रहीं कोविड जांचें
कोविड जांच सेंटरों पर कोरोना जांच की रफ्तार कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ प्रतिदिन जांचों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले 15 दिनों से लक्ष्य से कम जांचे की जा रही हैं। बुधवार को भी 4220 जांचों का लक्ष्य था। लेकिन 3869 लोगों की कोविड जांचें की जा सकी हैं।

फोटो-23- महिला अस्पताल में टीका लगवातीं विशुना। संवाद

फोटो-23- महिला अस्पताल में टीका लगवातीं विशुना। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed