{"_id":"68389ca66f72de49370726ec","slug":"hardoi-medipar-software-will-play-an-important-role-in-ensuring-that-the-victim-gets-quick-justice-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132045-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के पास आवेदन लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के पास आवेदन लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
हरदोई। उद्यमियों और व्यापारियों के आवेदन निस्तारण में यूपीसीडा सुस्त पड़ गई। समयसीमा में निस्तारण न किए जाने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने नाराजगी जाहिर की। शहर में औद्योगिक फीडर का काम न होने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया कि सामग्री की आपूर्ति प्राप्त कर जल्द काम कराया जाए।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को उद्योग और व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षता की। स्वामी विवेकानंद सभागार में उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के पास समयसीमा के बाद की सात और कुल करीब 20 आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जाहिर की। बिलग्राम रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर बनवाए जाने के लिए सामग्री की आपूर्ति जल्द प्राप्त कर काम तेजी से पूरा किया जाए। संडीला में साफ यीस्ट कंपनी के पास नाला निर्माण के संबंध में रिपोर्ट मांगी।
व्यापार बंधु की बैठक में कहा कि गंगा देवी इंटर कॉलेज से शुगर मिल तक स्ट्रीट लाइट लगवाने और पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। आवास विकास कॉलोनी से सर्कुलर रोड तक सड़क की मरम्मत कराई जाए। शहर से जर्जर विद्युत खंभा हटवाए जाएं। कहा कि उद्योग व व्यापार प्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, उद्योग उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह समेत अधिकारी, उद्यमी और व्यापारी मौजूद रहे।