{"_id":"6377d3256c321b38ca34b9fc","slug":"hardoi-medical-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp7290379137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 5 और मलेरिया के 2 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 5 और मलेरिया के 2 मरीज मिले
विज्ञापन
हरदोई। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को डेंगू के पांच और मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा मलेरिया विभाग की टीम को 18 घरों में लार्वा मिलने पर मालिकों को नोटिस जारी किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम केे प्रयास किए जा रहे हैैं। टीमों को घर-घर भेजकर जागरूक किया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की शाम तक टीम ने 166 मरीजों की एलाइजा जांच की। इसमें डेंगू के पांच मरीज मिले।
वहीं मलेरिया की 668 जांचों में दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं। टीम ने शहर के मोहल्ला चंदीपुररा, विभूतिनगर, सरायं थोक, अशराफ टोला आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सोर्स रिडक्सन व मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव किया। टीम ने 778 घरों में सोर्स रिडक्सन का कार्य किया। इसमें से 18 घरों के अंदर मच्छर का लार्वा पाए जाने पर भवन मालिकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।