{"_id":"61bcda135e75f3591804ec19","slug":"hardoi-mea-mahotsaw-start-hardoi-news-knp6701463194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
हरदोई मेला महोत्सव के दौरान कलश प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नुमाइश मैदान में शुक्रवार से 10 दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हुई कलश सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया।
मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर ने दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से जिले में सांस्कृतिक चेतना का जागरण होगा। लखनऊ से आई टीम ने गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति दी। किड्स स्पेशल ग्रुप की प्रस्तुति सराहनीय रही। कलश सज्जा प्रतियोगिता में यशुदा सिंह, खुशी कश्यप, सान्या गुप्ता, रिया कश्यप, अंशिका गुप्ता, साक्षी गुप्ता, तरन्नुम बानो, वंशिका सिंह, रिया श्रीवास्तव, अर्पित रस्तोगी, आयुषी गुप्ता, सनाया गुप्ता ने प्रतिभाग किया।
जबकि रंगोली में नेत्रा गुप्ता, मुस्कान कश्यप, विनीत सिंह, वैष्णवी त्रिपाठी, अनुभवी त्रिवेदी, रीता सिंह, सीमा कुमारी, सुमन, प्रियंका कुशवाहा, सुरैया , खातून, दीपांशी विश्वकर्मा, रिया श्रीवास्तव व उर्वशी सिंह ने प्रतिभा दिखाई। रंगोली में सोनिया मिश्रा व डॉ. सोहिनी द्विवेदी व कलश सज्जा में अनुराधा मिश्रा व गरिमा चतुर्वेदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने कहा कि मेला महोत्सव जिले के युवाओं को मंच देता है। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। आलोकिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, अंजली दीक्षित, विशाल गुप्ता, आयुषी संयोजक रहीं।
विज्ञापन
आज यह कार्यक्रम होंगे
हरदोई मेला महोत्सव के दौरान नुमाइश मैदान में 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ड्राइंग व राइटिंग प्रतियोगिता, शाम को गायन प्रतियोगिता होगी।
हास्य कवि सम्मेजन 20 को
हरदोई मेला महोत्सव का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन है। इसका आयोजन 20 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से होगा। वहीं 24 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। भाषण जूनियर वर्ग में असल भारत गांवों में ही बसता है व सीनियर वर्ग में युवा पीढ़ी के सामाजिक सरोकार विषय पर प्रतिभागी विचार व्यक्त करेंगे।