फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Lover couple killed by consuming poison, son gave information to father by calling himself

हरदोई: प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी, युवक ने मोबाइल कॉल करके पिता को दी सूचना

Sun, 07 Mar 2021 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Lover couple killed by consuming poison, son gave information to father by calling himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के संडीला में प्रेमी युगल ने पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के बाग में जहर खाकर जान दे दी। युवक ने अपने पिता को युवती के साथ जहर खा लेने की खुद ही जानकारी दी। अलग-अलग जाति के दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


युवती की उसके परिजनों ने आठ मई को शादी होना तय कर दिया था। इसी कारण दोनों के जान देने की बात मानी जा रही है। संडीला कोतवाली के मलेहरा निवासी रंजीत (21) आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद खेती में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे उसने पिता को मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसने और गांव की गायत्री (19) ने गांव भुरखेड़ा के बाग में जहर खा लिया है। उसने बताया कि उन दोनों की हालत गंभीर है। इसपर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के पिता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।

युवक-युवती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर मृतकों के परिजनों के बयान लिए और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। युवती मौर्य बिरादरी की और युवक धोबी बिरादरी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed