फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,investigation,hardoi news

दो लाख रुपये के आगणन पर तीन लाख चालीस हजार का भुगतान

Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi,investigation,hardoi news
हरदोई। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में धांधली रोकने को भले ही लगातार प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन गड़बड़ी करने वाले भी कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं। भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत आमतारा में मनरेगा से कराए गए भूमि विकास के कार्य में आगणन (एस्टीमेट) से अधिक का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्य का आगणन पहले बनवाया जाता है। आगणन से अधिक बजट किसी भी कर्य पर खर्च नहीं किया जा सकता। भरखनी विकास खंड की ग्राम पंचायत आमतारा में शंभूरतन के खेत से पूरब पुलिया तक भूमि विकास के कार्य पर आगणन से अधिक भुगतान कर दिया गया। आठ सौ मीटर लंबाई में हुए कार्य पर दो लाख दो हजार 126 रुपये का आगणन बनाया गया था। इसके सापेक्ष तीन लाख चालीस हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। तकरीबन एक लाख 38 हजार रुपये से अधिक का भुगतान गलत ढंग से हुआ है। खास बात यह है कि मनरेगा से होने वाले कार्य का भुगतान करने से पहले तीन स्तर पर इसकी जांच होती है, लेकिन भुगतान करने वालों ने नियम कानूनों को धता बता दिया।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्राथमिक जांच में ऑनलाइन दर्ज जानकारियों को जुटा लिया गया है। ब्लाक से भी आवश्यक जानकारी की जा रही है। आगणन से अधिक भुगतान के लिए जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

... लीपापोती की कवायद तेज
पूरे प्रकरण में आगणन से अधिक भुगतान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने बचाव की जुगत लगाना शुरू कर दी है। गड़बड़ी में शामिल रहे एक अधिकारी ने अपने बचाव में तर्क देने की कोशिश करते हुए एक अफसर को बताया कि आगणन संशोधित करा लिया गया था, लेकिन प्राथमिक जानकारी में अब पता चला है कि भुगतान कर देने के बाद आगणन में संशोधन की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed