फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Institution blacklisted, contract canceled

Hardoi News: हरदोईः काली सूची में डाली गई संस्था, अनुबंध निरस्त

Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Institution blacklisted, contract canceled
हरदोई। राशनकार्ड धारकों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई वन स्टेज डिलेवरी योजना संस्थाओं की मनमानी से ठीक से संचालित नहीं हो पा रहा है। समय से खाद्यान्न कोटेदारों तक नहीं पहुंचाने पर एक संस्था को काली सूची में डाल दिया गया है। इसके साथ ही उसका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने कोटेदारों की दुकानों तक राशन पहुंचाने के सिंगल स्टेज डिलेवरी योजना शुरू की थी। इसके तहत खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी निजी संस्थाओं को सौंपी गई थी। इस कार्य में 10 संस्थाएं जिले में काम कर रही थी। इसके बाद भी कोटेदारों को समय से खाद्यान्न नहीं पहुंच पा रहा है। इसकी लगातार शिकायत कोटेदार कर रहे थे।
विज्ञापन

इस पर इन संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पिछले दिनों लिखा गया था। कार्यदायी संस्था की ओर से अनुबंधों को पालन सहीं से नहीं करने पर संभागीय खाद्य नियंत्रक संतोष कुमार ने हरियावां गोदाम से राशन की उठान करने वाली संस्था साईं ट्रांसपोर्ट को काली सूची में डालने के साथ अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी एआरएम अनुराग मिश्र ने बताया कि बरेली में अनुबंध की शर्तों को पूरा न करने पर यह कार्रवाई हुई। इस संस्था के पास हरदोई के अलावा लखीमपुर में भी सिंगल स्टेज डिलेवरी का काम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed